​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में

​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

सीओ सिटी ने परखा सुरक्षा घेरा; हुड़दंग और भ्रामक पोस्ट पर दी सख्त चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, March 2, 2026

​रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)अमान खान ब्यूरो चीफ। आगामी होली और रमजान माह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा।


​बैठक की मुख्य बातें:
​सौहार्द की अपील: बैठक में धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की गई।


​सोशल मीडिया पर नजर: सीओ सिटी ने सख्त हिदायत दी कि अफवाह फैलाने, भ्रामक सूचनाएं साझा करने या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


​डीजे संचालकों को निर्देश: कार्यक्रम में मौजूद डीजे संचालकों को भी नियमों के दायरे में रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
​बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले