एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार

​आयशर ट्रक में एल्यूमीनियम बंडलों के पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था 150 किग्रा गांजा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, March 2, 2026

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)अमान खान ब्यूरो चीफ। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक ट्रक से 1.5 क्विंटल (150 किलोग्राम) नाजायज गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 22.50 लाख रुपये है।


​कार्यवाही का विवरण:
​गिरफ्तारी: पुलिस ने उड़ीसा निवासी ट्रक चालक अनन्ता द्वारी को गिरफ्तार किया है। वह उड़ीसा के अंगुल से एल्यूमीनियम लोड कर राजस्थान के भिवाड़ी जा रहा था।
​तस्करी का तरीका: चालक ने पूछताछ में बताया कि उसने आर्थिक तंगी के कारण लालच में आकर एल्यूमीनियम बंडलों के पीछे गांजे की 8 बोरियां छिपाई थीं। इसके बदले उसे 50 हजार रुपये मिलने वाले थे।


​वाहन जब्त: पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आयशर गुड्स कैरियर (OD19 X 8751) को कब्जे में ले लिया है।


​वांछित अभियुक्त: पुलिस ने इस मामले में बंशीधर, तिल्लू, साडू सीलू और वाहन स्वामी विकास अग्रवाल को वांछित घोषित किया है। प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा और एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे के नेतृत्व वाली टीम की इस सफलता पर पुलिस विभाग ने सराहना की है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले