नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित - कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभवनवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित - कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव

पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में

'अपना दल एस' का उग्र प्रदर्शन; पाइप फटने से गांव की सड़कें और खेत हुए जलमग्न

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, March 2, 2026

चोपन (सोनभद्र)अमान खान ब्यूरो चीफ। ओबरा थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली ‘फ्लाई ऐश’ (राख) ने चकाड़ी गांव (ग्राम पंचायत पनारी) के ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रदूषण और राख ले जाने वाली पाइप लाइन फटने से भड़के ग्रामीणों ने अपना दल (एस) के नेतृत्व में प्लांट प्रबंधन और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


​मुख्य समस्याएं और मांगें:


​बीमारियों का खतरा: उड़ती राख के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। घरों के भीतर तक राख जमा होने से खाना-पीना दूभर हो गया है।
​फसलें हुई बर्बाद: खेतों में राख की मोटी परत जमने और पाइप फटने से हुए जलभराव के कारण एकड़ कृषि भूमि बंजर होने की कगार पर है।


​चेतावनी: अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह यादव और जिला महासचिव शिवदत्त दुबे ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा और राख निस्तारण का पुख्ता प्रबंध नहीं मिला, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


​प्रदर्शन में शामिल: मौके पर मुख्य रूप से हनीफ अंसारी, रामआसरे केशरी, रमेश यादव, राजेंद्र प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास के नाम पर स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद करने की मांग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले