चोपन (सोनभद्र)अमान खान ब्यूरो चीफ। ओबरा थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली ‘फ्लाई ऐश’ (राख) ने चकाड़ी गांव (ग्राम पंचायत पनारी) के ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रदूषण और राख ले जाने वाली पाइप लाइन फटने से भड़के ग्रामीणों ने अपना दल (एस) के नेतृत्व में प्लांट प्रबंधन और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्य समस्याएं और मांगें:
बीमारियों का खतरा: उड़ती राख के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। घरों के भीतर तक राख जमा होने से खाना-पीना दूभर हो गया है।
फसलें हुई बर्बाद: खेतों में राख की मोटी परत जमने और पाइप फटने से हुए जलभराव के कारण एकड़ कृषि भूमि बंजर होने की कगार पर है।
चेतावनी: अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह यादव और जिला महासचिव शिवदत्त दुबे ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा और राख निस्तारण का पुख्ता प्रबंध नहीं मिला, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल: मौके पर मुख्य रूप से हनीफ अंसारी, रामआसरे केशरी, रमेश यादव, राजेंद्र प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास के नाम पर स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद करने की मांग की है।






