सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): आगामी होली और ईद के त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पूरे जनपद में ‘हाई-अलर्ट’ घोषित किया गया है। आज जिले के सभी थानों और चौकियों पर पीस कमेटी के साथ-साथ DJ संचालकों की विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य कड़े निर्देश:
- DJ संचालकों हेतु नियम: सभी संचालकों को ध्वनि प्रदूषण के मानकों और निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। बिना प्रशासनिक अनुमति के DJ बजाने या नियमों के उल्लंघन पर कठोर वैधानिक कार्यवाही और जब्ती की चेतावनी दी गई है।
- अफवाहों पर रोक: सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट या संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की साइबर सेल पैनी नजर रख रही है।
- जनसंवाद: पीस कमेटी की बैठकों में प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।
- हुड़दंगियों पर नकेल: शराब पीकर उत्पात मचाने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।






