खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरितखेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण - ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पर करेंगे जलाभिषेक - सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित

​सोनभद्र की सड़कों पर पुलिस का ‘फ्लैग मार्च’, होली-रमजान से पहले सुरक्षा का अहसास

रॉबर्ट्सगंज से दुद्धी तक चप्पे-चप्पे पर नजर; संदिग्धों की चेकिंग और शांति बनाए रखने की अपील

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज जिले के प्रमुख नगरों और संवेदनशील इलाकों में व्यापक ‘एरिया डोमिनेशन’ एवं ‘फ्लैग मार्च’ किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु:

  • रॉबर्ट्सगंज में मार्च: क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने नई बाजार, शीतला माता मंदिर, चंडी तिराहा, हिंदवारी और सुकृत क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
  • दुद्धी में सतर्कता: क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने दुद्धी कस्बे के बाजारों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
  • सघन चेकिंग: फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई।
  • कड़ा संदेश: पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​पुलिस ने आमजन से संवाद कर होली और रमजान के पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले