​सोनभद्र: 12 लाख की हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी

कोहरौल पानी टंकी के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया तस्कर; रॉबर्ट्सगंज के मुख्य सप्लायर का नाम आया सामने

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने 12 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी:

  • अभियुक्त: करन गिरि (20 वर्ष), निवासी पी0डब्लू0डी0 मोड़, शक्तिनगर।
  • बरामद सामान: 12 ग्राम हेरोइन और एक एंड्रायड मोबाइल फोन।
  • स्थान: कोहरौल पानी टंकी के पास से रात करीब 8:35 बजे गिरफ्तारी हुई।

पूछताछ में बड़ा खुलासा:

अभियुक्त करन गिरि ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से हेरोइन बेचने का काम कर रहा है। उसने कबूल किया कि उसे यह खेप रॉबर्ट्सगंज निवासी आकाश सोनकर ने उपलब्ध कराई थी। आकाश बाहरी जनपदों से थोक में नशीले पदार्थ लाकर वितरण करता है। अभियुक्त पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

पुलिस टीम: थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बीना अजय कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना आकाश सोनकर की तलाश में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले