सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज जिले के प्रमुख नगरों और संवेदनशील इलाकों में व्यापक ‘एरिया डोमिनेशन’ एवं ‘फ्लैग मार्च’ किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु:
- रॉबर्ट्सगंज में मार्च: क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने नई बाजार, शीतला माता मंदिर, चंडी तिराहा, हिंदवारी और सुकृत क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
- दुद्धी में सतर्कता: क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने दुद्धी कस्बे के बाजारों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
- सघन चेकिंग: फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई।
- कड़ा संदेश: पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से संवाद कर होली और रमजान के पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।






