सोनभद्र: होली और ईद को लेकर पुलिस 'हाई-अलर्ट' पर, DJ संचालकों को सख्त हिदायत - ​सोनभद्र की सड़कों पर पुलिस का 'फ्लैग मार्च', होली-रमजान से पहले सुरक्षा का अहसास - सोनभद्र: व्यापारियों और बैंक मित्रों की सुरक्षा पर पुलिस का पहरा, CCTV लगाना अनिवार्य - ​सोनभद्र: थाना समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारित हुए 53 मामले - ​सोनभद्र: पुलिस परिवार से दो जांबाज सदस्य सेवानिवृत्त, नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाईसोनभद्र: होली और ईद को लेकर पुलिस 'हाई-अलर्ट' पर, DJ संचालकों को सख्त हिदायत - ​सोनभद्र की सड़कों पर पुलिस का 'फ्लैग मार्च', होली-रमजान से पहले सुरक्षा का अहसास - सोनभद्र: व्यापारियों और बैंक मित्रों की सुरक्षा पर पुलिस का पहरा, CCTV लगाना अनिवार्य - ​सोनभद्र: थाना समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारित हुए 53 मामले - ​सोनभद्र: पुलिस परिवार से दो जांबाज सदस्य सेवानिवृत्त, नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाई

​सोनभद्र: अनपरा पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, स्टंटबाजों और नियम तोड़ने वालों की एक दर्जन बाइक सीज

होली-रमजान से पहले अनपरा में सघन चेकिंग अभियान; तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर गिरा गाज

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): आगामी होली और रमजान माह के दौरान सड़कों पर हुड़दंग और हादसों को रोकने के लिए सोनभद्र पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज थाना अनपरा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के मुख्य बिंदु:

  • कड़ा एक्शन: चेकिंग के दौरान लगभग 01 दर्जन (12) मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज किया गया।
  • निशाने पर हुड़दंगी: पुलिस ने विशेष रूप से तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, तेज रफ्तार और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों को चिन्हित कर कार्रवाई की।
  • सुरक्षा का संदेश: क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के उल्लास में किसी की जान खतरे में डालने वाली लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस की अपील:

अनपरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग करें और स्टंटबाजी से बचें। पुलिस का यह अभियान पूरे त्यौहार भर निरंतर जारी रहेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले