सीओ ओबरा ने थाना कोन में की अपराध समीक्षा, विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश - सोनभद्र की सड़कों पर उतरे एसपी; भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च - आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली और रमजान: क्षेत्राधिकारी ओबरा - जनसुनवाई में सख्त हुए एसपी: लापरवाही मिलने पर दी कार्रवाई की चेतावनी - साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹18,320 वापस, दुद्धी पुलिस की बड़ी सफलतासीओ ओबरा ने थाना कोन में की अपराध समीक्षा, विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश - सोनभद्र की सड़कों पर उतरे एसपी; भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च - आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली और रमजान: क्षेत्राधिकारी ओबरा - जनसुनवाई में सख्त हुए एसपी: लापरवाही मिलने पर दी कार्रवाई की चेतावनी - साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹18,320 वापस, दुद्धी पुलिस की बड़ी सफलता

सोनभद्र की सड़कों पर उतरे एसपी; भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

होली और रमजान को लेकर सुरक्षा सख्त, हुड़दंगियों को दी कड़ी चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 27, 2026

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ। आगामी होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले में कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज की सड़कों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बाजारों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण

एसपी अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने संयुक्त रूप से कस्बे के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में ‘एरिया डोमिनेशन’ किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और बिना किसी डर के त्योहार मनाने की अपील की।

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को जागरूक करते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि:

  • ​होली और रमजान आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं, इन्हें शांति और परंपरा के साथ मनाएं।
  • ​सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट न डालें।
  • ​हुड़दंग करने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अमन-चैन बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले