सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली और रमजान: क्षेत्राधिकारी ओबरा

थाना कोन में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 27, 2026

कोन (सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ। आगामी होली पर्व और रमजान माह के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को थाना कोन परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार ने की।

परंपरागत तरीके से मनाएं त्योहार

सीओ अमित कुमार ने बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि होली और रमजान को अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।

पुलिस की कड़ी चेतावनी

क्षेत्राधिकारी ने शरारती तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए निर्देशित किया कि:

  • ​सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक पोस्ट साझा न करें।
  • ​त्योहार के दौरान हुड़दंग करने या सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
  • ​नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनता ने लिया शांति का संकल्प

बैठक के दौरान सभी धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोन सहित पुलिस बल के अन्य कर्मचारी और भारी संख्या में संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले