चकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम - खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहणचकबंदी विवाद ने पकड़ा तूल, मुकदमे के विरोध में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौतपरिवार में मचा कोहराम - खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवकमां ने एक युवती को ठहराया बेटे की मौत का जिम्मेदार - अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण - नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण

मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

एसिड बिक्री पर 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत विशेष चेकिंग, नियमों के उल्लंघन पर दी चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 27, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थानों, स्कूलों, बाजारों और ग्राम सभाओं में सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आत्मरक्षा और विधिक अधिकारों की जानकारी

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ और आत्मरक्षा के सरल उपायों के बारे में बताया। इसके साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

साइबर अपराध और हेल्पलाइन पर जोर

पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए महिलाओं को जागरूक किया। विशेष रूप से OTP साझा न करने और संदिग्ध लिंक से दूर रहने की अपील की गई। त्वरित सहायता के लिए 112 (आपातकालीन), 1090 (वुमेन पावर लाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) जैसे नंबरों का प्रचार-प्रसार किया गया।

तेजाब बिक्री को लेकर ‘ऑपरेशन शील्ड’

महिला सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत बाजारों में एसिड (तेजाब) बेचने वाली दुकानों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए कि:

  • ​बिना वैध पहचान पत्र और रिकॉर्ड के एसिड की बिक्री न करें।
  • ​स्टॉक रजिस्टर और सीसीटीवी व्यवस्था को दुरुस्त रखें।
  • ​नियमों के उल्लंघन पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

​सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले