सीओ ओबरा ने थाना कोन में की अपराध समीक्षा, विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश - सोनभद्र की सड़कों पर उतरे एसपी; भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च - आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली और रमजान: क्षेत्राधिकारी ओबरा - जनसुनवाई में सख्त हुए एसपी: लापरवाही मिलने पर दी कार्रवाई की चेतावनी - साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹18,320 वापस, दुद्धी पुलिस की बड़ी सफलतासीओ ओबरा ने थाना कोन में की अपराध समीक्षा, विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश - सोनभद्र की सड़कों पर उतरे एसपी; भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च - आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली और रमजान: क्षेत्राधिकारी ओबरा - जनसुनवाई में सख्त हुए एसपी: लापरवाही मिलने पर दी कार्रवाई की चेतावनी - साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹18,320 वापस, दुद्धी पुलिस की बड़ी सफलता

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹18,320 वापस, दुद्धी पुलिस की बड़ी सफलता

यूट्यूब से नंबर निकालकर सामान ऑर्डर करना पड़ा था महंगा, पुलिस टीम ने तत्परता से कराई रिकवरी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 27, 2026

दुद्धी (सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ। ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के लिए सोनभद्र पुलिस मददगार साबित हुई। थाना दुद्धी पुलिस और साइबर टीम के साझा प्रयासों से पीड़ित के खाते से उड़ाए गए 18,320 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए हैं।

क्या था मामला?

जपला निवासी विनोद पुत्र निरंजन ने यूट्यूब से एक नंबर निकालकर फोन के माध्यम से सामान ऑर्डर किया था। इसी दौरान जालसाजों ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए खाते से 18,320 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत तत्काल NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह व उनकी टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने संबंधित बैंकों से पत्राचार कर धोखाधड़ी की रकम को होल्ड कराया। शुक्रवार को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस भेज दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित विनोद ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

टीम में ये रहे शामिल:

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हरिकेश आजाद, कांस्टेबल मन्तोष कुमार और महिला कांस्टेबल संध्या यादव की मुख्य भूमिका रही।

⚠️ साइबर सेल की जरूरी सलाह

​सोनभद्र पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि:

  • ​किसी भी अनजान नंबर या सोशल मीडिया (YouTube/FB) पर दिए गए नंबरों पर बिना जांच किए लेनदेन न करें।
  • ​साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
  • ​अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

“सजग रहें, सुरक्षित रहें”

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले