​सोनभद्र: इबादत और मगफिरत का महीना है रमजान, गुनाहों से तौबा करें — कारी अमान रज़ा खान - दुर्गा मंदिर से घण्टा चोरी , पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा - परिवार रजिस्टर फर्जीवाड़े में सचिव मोहम्मद अफजल पर BNS व लोक सेवा गारंटी अधिनियम की धारा 4 का आरोप, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन - ​सोनभद्र: वृद्धाश्रम में वृद्ध की आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 5 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे बयान - गुयाना के उपराष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की​सोनभद्र: इबादत और मगफिरत का महीना है रमजान, गुनाहों से तौबा करें — कारी अमान रज़ा खान - दुर्गा मंदिर से घण्टा चोरी , पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा - परिवार रजिस्टर फर्जीवाड़े में सचिव मोहम्मद अफजल पर BNS व लोक सेवा गारंटी अधिनियम की धारा 4 का आरोप, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन - ​सोनभद्र: वृद्धाश्रम में वृद्ध की आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 5 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे बयान - गुयाना के उपराष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की

​सोनभद्र: वृद्धाश्रम में वृद्ध की आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 5 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे बयान

SDM मुख्यालय प्रदीप कुमार यादव को सौंपी गई जांच; साक्ष्य या जानकारी रखने वाले व्यक्ति कलेक्ट्रेट में कर सकते हैं संपर्क

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 23, 2026

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र): छपका स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत एक वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। उप जिलाधिकारी (SDM) मुख्यालय प्रदीप कुमार यादव को इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए नामित किया गया है, जो वर्तमान में साक्ष्य संकलन का कार्य कर रहे हैं।

क्या था मामला?

​बीते 25 दिसंबर 2025 को रॉबर्ट्सगंज के छपका में संचालित वृद्धाश्रम में रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध रामजियावन (पुत्र विक्कन) ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस घटना के बाद से ही मामले की गहराई से जांच की मांग की जा रही थी।

जनसामान्य के लिए सूचना:

​जांच अधिकारी SDM प्रदीप कुमार यादव ने जनहित में सूचित किया है कि:

  • ​यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी या साक्ष्य उपलब्ध है।
  • ​वह व्यक्ति 5 मार्च 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।
  • ​साक्ष्य लिखित या मौखिक रूप में प्रस्तुत किए जा सकते हैं ताकि मामले की निष्पक्ष जांच पूर्ण की जा सके।

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित इस सूचना का उद्देश्य मामले में पारदर्शिता लाना और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले