​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापस - हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से बची जान - ​मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक - शक्तिनगर पुलिस ने पकड़ा पंजाब का अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, चोरी की कार सहित 5 गिरफ्तार - मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन का सुनहरा मौका, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापस - हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से बची जान - ​मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक - शक्तिनगर पुलिस ने पकड़ा पंजाब का अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, चोरी की कार सहित 5 गिरफ्तार - मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन का सुनहरा मौका, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापस

राहत: यूपीआई ट्रांजैक्शन में हुई थी चूक, पुलिस के समन्वय से आवेदक को मिली अपनी गाढ़ी कमाई

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए एक नागरिक की मेहनत की कमाई वापस कराई है। राबर्ट्सगंज के नरखोटीयाँ निवासी रत्नेश कुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई (UPI) के माध्यम से पैसे भेजते समय गलती से ₹5,200 किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चले गए थे।

पुलिस की कार्यवाही:

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर टीम ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज शिकायत का तत्काल परीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विवरण जुटाए और संबंधित लाभार्थी (बेनिफिशरी) से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया। पुलिस के प्रयासों के बाद पूरी धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सुरक्षित वापस आ गई।

सोनभद्र पुलिस की साइबर एडवाइजरी:

पुलिस ने जनता से अपील की है कि डिजिटल लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें:

  • गोपनीयता: अपनी बैंकिंग जानकारी और OTP कभी किसी से साझा न करें।
  • सावधानी: अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध QR कोड स्कैन करने से बचें।
  • तत्परता: साइबर ठगी होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

​इस सफल कार्यवाही में मुख्य रूप से प्र.नि. धीरेन्द्र कुमार चौधरी, कांस्टेबल अखिलेश कुमार और महिला कांस्टेबल शारदा शामिल रहीं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले