चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन का सुनहरा मौका, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

विशेष अभियान: जिलाधिकारी ने युवाओं से फॉर्म-6 भरने की अपील की, बोले- कोई भी पात्र मतदाता न छूटे

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने रविवार को जनपद में चल रहे ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान’ (SIR) के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। राबर्ट्सगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के बूथों पर पहुंचकर उन्होंने ई.आर.ओ. द्वारा नोटिस पर की जा रही सुनवाई और नए नाम दर्ज करने की प्रक्रिया का जायजा लिया।

प्रमुख निर्देश एवं अपील:

  • नए मतदाता: 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।
  • त्रुटि सुधार: यदि मतदाता सूची में नाम अशुद्ध, डुप्लीकेट या त्रुटिपूर्ण है, तो बूथ पर उपस्थित होकर उसे तत्काल शुद्ध कराएं।
  • नोटिस सुनवाई: ‘नो मैपिंग’ वाले मतदाता जिन्हें नोटिस जारी किया गया है, वे निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर सुनवाई प्रक्रिया पूरी करें।

​निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों को मताधिकार से जोड़ना है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले