चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

शक्तिनगर पुलिस ने पकड़ा पंजाब का अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, चोरी की कार सहित 5 गिरफ्तार

बड़ी कामयाबी: वर्कशॉप से कार चोरी कर भाग रहे थे आरोपी, घेराबंदी कर दबोचे गए

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

सोनभद्र (शक्तिनगर) अमान खान ब्यूरो चीफ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे की टीम ने शनिवार को खोखरी पुलिया के पास से चोरी की टाटा इंडिका कार के साथ पांच अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी हैं।

ऐसे आए पकड़ में:

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों—गुरुलाल, बोलजोत सिंह, जर्मनजोत सिंह, सिकन्दरजीत सिंह और जोवनजीत सिंह—ने 13/14 फरवरी की रात शक्तिनगर बस स्टैंड के पास एक वर्कशॉप से चाबी लगाकर कार (MP66C1609) चोरी की थी। आरोपी कार चोरी कर अनपरा की ओर भाग रहे थे, लेकिन ईंधन खत्म होने और पुलिस की सक्रियता के कारण वे एक एकांत स्थान पर छिपकर अगली वारदात की योजना बना रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

आपराधिक इतिहास:

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस कार्यवाही में रेनूसागर और बीना चौकी पुलिस का भी अहम योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले