​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापस - हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से बची जान - ​मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक - शक्तिनगर पुलिस ने पकड़ा पंजाब का अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, चोरी की कार सहित 5 गिरफ्तार - मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन का सुनहरा मौका, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापस - हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से बची जान - ​मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक - शक्तिनगर पुलिस ने पकड़ा पंजाब का अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, चोरी की कार सहित 5 गिरफ्तार - मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन का सुनहरा मौका, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

बड़ा हादसा टला: पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्ध था युवक, पुलिस ने बातचीत कर सुरक्षित नीचे उतारा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद के ग्राम छपका में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद से आहत एक 23 वर्षीय युवक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।

क्या था मामला:

पुलिस के अनुसार, थाना करमा के ग्राम मगरदहा निवासी विश्राम कुमार अपनी ससुराल ग्राम छपका (थाना राबर्ट्सगंज) आया था। वहां पत्नी की विदाई को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर वह पास ही स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देख स्थानीय लोगों के हाथ-पांव फूल गए।

पुलिस की तत्परता:

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धैर्य और बेहतर ‘संवाद कौशल’ का परिचय देते हुए युवक से बातचीत की और उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता पाई। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और मौके पर स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले