सोनभद्र(अमान खान ब्यूरो चीफ)। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने गुरुवार को विकास भवन परिसर और पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और डी.सी. एन.आर.एल.एम. कार्यालय में साफ-सफाई व पत्रावलियों के रखरखाव का जायजा लिया।
अनावश्यक सामग्री हटाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यालयों में रखी अनुपयोगी सामग्री को तत्काल संबंधित विभागों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की फालतू सामग्री जमा न की जाए, जिससे कार्य संपादन में बाधा उत्पन्न न हो।
पंचायत रिसोर्स सेंटर की मरम्मत और सफाई पर जोर
लोढ़ी स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में उगी झाड़ियों की कटान और टूटी हुई टाइल्स की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) को दिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रशिक्षण और प्रदर्शनी जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए उपयोग होता है, इसलिए यहाँ व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डी.सी. मनरेगा रविंद्र वीर सिंह, डी.सी. एन.आर.एल.एम. सरिता सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






