चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

एसपी अभिषेक वर्मा ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

भूमि विवाद और धोखाधड़ी जैसे मामलों पर सख्त दिखे पुलिस अधीक्षक, लापरवाह अधिकारियों को दी समयबद्ध निस्तारण की चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। पुलिस और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाने और आमजन की समस्याओं के सीधे समाधान हेतु गुरुवार को पुलिस कार्यालय में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुना।

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर

जनता दर्शन के दौरान फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, मारपीट, गुमशुदगी और धोखाधड़ी से संबंधित मामले एसपी के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को व्यक्तिगत रूप से देखा और संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के दायरे में रहकर किया जाए।

फरियादियों को न किया जाए परेशान

एसपी सोनभद्र ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी को न्याय के लिए अनावश्यक चक्कर न लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें बिना देरी किए कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास तभी मजबूत होगा जब शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण होगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले