चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

डीएम बी.एन. सिंह का विकास भवन और लोढ़ी रिसोर्स सेंटर में औचक निरीक्षण

कार्यालयों में गंदगी और अव्यवस्था देख भड़के जिलाधिकारी, अधिकारियों को पत्रावलियों व सामग्री के सुव्यवस्थित रखरखाव के दिए सख्त निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 13, 2026

सोनभद्र(अमान खान ब्यूरो चीफ)। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने गुरुवार को विकास भवन परिसर और पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और डी.सी. एन.आर.एल.एम. कार्यालय में साफ-सफाई व पत्रावलियों के रखरखाव का जायजा लिया।

अनावश्यक सामग्री हटाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्यालयों में रखी अनुपयोगी सामग्री को तत्काल संबंधित विभागों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की फालतू सामग्री जमा न की जाए, जिससे कार्य संपादन में बाधा उत्पन्न न हो।

पंचायत रिसोर्स सेंटर की मरम्मत और सफाई पर जोर

लोढ़ी स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में उगी झाड़ियों की कटान और टूटी हुई टाइल्स की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) को दिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रशिक्षण और प्रदर्शनी जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए उपयोग होता है, इसलिए यहाँ व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए।

​निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डी.सी. मनरेगा रविंद्र वीर सिंह, डी.सी. एन.आर.एल.एम. सरिता सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले