दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

कलयुगी बेटे का मां पर जानलेवा हमला, पीड़िता ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

दवा लेकर लौट रही वृद्ध मां को रास्ते में पीटा; लोढी चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 6, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढी चौकी अंतर्गत एक हृदय विदारक मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपनी ही जन्मदात्री मां पर जानलेवा हमला करने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा और आरोपी पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

प्रभापुरम् कॉलोनी (पुसौनी) की निवासी कल्पती देवी पत्नी स्व० मुकुर राम पाल ने पुलिस को दिए पत्र में बताया कि उनके चार पुत्र हैं। उनका दूसरा पुत्र, आनन्द पाल, जो पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है, पिता की मृत्यु के बाद से ही उन्हें निरंतर प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आनन्द पाल उन पर पहले भी कई बार जानलेवा हमला कर चुका है और जान से मारने की धमकी दे चुका है।

दवा लेकर लौटते समय किया हमला:

पीड़िता के अनुसार, बीती 28 जनवरी 2026 को जब वह अपनी शुगर और बीपी की दवा लेकर घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में आनन्द पाल ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध महिला को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया कि अन्य पुत्रों के बीच-बचाव के कारण उनकी जान बची, लेकिन वह अब भी अत्यंत भयभीत हैं कि आरोपी कभी भी उनकी हत्या कर सकता है।

पुलिस की चेतावनी: वृद्धों से दुर्व्यवहार पर होगी जेल

​मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस सूत्रों का कहना है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या प्रताड़ना कानूनन गंभीर अपराध है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशों के क्रम में, महिलाओं और वृद्धों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में जांच कर आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

न्याय की उम्मीद:

पीड़िता कल्पती देवी ने चौकी प्रभारी लोढी से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी पुत्र के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि वह भयमुक्त जीवन व्यतीत कर सकें। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले