दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

राबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और आईटी एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

​बिहार का रहने वाला है आरोपी; प्रदर्शनी ग्राउंड के पास से पुलिस टीम ने दबोचा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, February 6, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यौन अपराध और आईटी एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त पाण्डु कुमार मण्डल (26 वर्ष), पुत्र अष्टम मण्डल, निवासी टिकैली महेशपुर, थाना डण्डकोरा, जनपद कटिहार (बिहार) का रहने वाला है। इसके विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 1099/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (शादी का झांसा देकर यौन शोषण), 352, 351(3) और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी समय से छिप रहा था।

प्रदर्शनी ग्राउंड के पास से हुई गिरफ्तारी:

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी राम रूप शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। गुरुवार सुबह करीब 07:10 बजे अभियुक्त को रॉबर्ट्सगंज के प्रदर्शनी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

सफलता पाने वाली पुलिस टीम:

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राम रूप शर्मा, अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले