ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

​चोपन पुलिस ने महिला उत्पीड़न के आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता, आरोपी रेड़िया मोड़ से धरा गया

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन की टीम ने यह कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार, चोपन थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 0046/2026 धारा 137(2) व 87 बीएनएस के तहत आरोपी नीरज पुत्र लालबाबू, निवासी ग्राम बेलदहा थाना चोपन, काफी समय से वांछित चल रहा था।

​बुधवार सुबह करीब 07:19 बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक बलजीत प्रसाद भारद्वाज व कांस्टेबल अमित चौहान की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रेड़िया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त (उम्र करीब 18 वर्ष) के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

​इस कार्यवाही से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला संबंधी अपराधों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले