दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

कोन थाने में ‘कप्तान’ का औचक निरीक्षण; मिशन शक्ति और साइबर डेस्क की हुई विशेष समीक्षा

अभिलेखों की गुणवत्ता और साफ-सफाई देख परखी मुस्तैदी, महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद में पारदर्शी पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को थाना कोन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाने के हर पटल का सूक्ष्म अवलोकन किया और लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

थाने के हर कोने की हुई बारीकी से जांच

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और बैरक की स्थिति देखी। उन्होंने भोजनालय की साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड अद्यतन (Updated) और सुव्यवस्थित होने चाहिए।

महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति पर विशेष जोर

एसपी अभिषेक वर्मा ने ‘मिशन शक्ति’ केंद्र की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय बनाने और महिलाओं की शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को सम्मानजनक और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

साइबर अपराधों पर त्वरित एक्शन की हिदायत

बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि जनता में सुरक्षा का विश्वास और गहरा हो सके।

​निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले