दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: निर्वाचन नामावली को लेकर दावों और आपत्तियों की स्थिति

सोनभद्र: 31 जनवरी तक प्राप्त प्ररूपों और उनके निस्तारण का विवरण

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 2, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, विलोपित करने और संशोधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की यह अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित है।

राजनैतिक दलों की भागीदारी (बी.एल.ए. के माध्यम से):

विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) के माध्यम से अब तक कुल 4752 प्ररूप-6 (नाम जोड़ने हेतु) और 245 प्ररूप-6क जमा किए गए हैं। प्रमुख दलों की स्थिति इस प्रकार है:

  • भारतीय जनता पार्टी: 1515 प्ररूप-6।
  • समाजवादी पार्टी: 1515 प्ररूप-6।
  • बहुजन समाज पार्टी: 1515 प्ररूप-6 और 40 प्ररूप-6क।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: 207 प्ररूप-6।
  • ​किसी भी दल द्वारा अब तक नाम विलोपित करने हेतु (प्ररूप-7) कोई आवेदन बी.एल.ए. के माध्यम से नहीं दिया गया है।

दावों और आपत्तियों की कुल प्राप्ति:

निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के पश्चात अब तक प्राप्त आवेदनों का विवरण निम्नवत है:

  • प्ररूप-6 (नाम सम्मिलित करने हेतु): 14,645
  • प्ररूप-7 (नाम विलोपित करने हेतु): 257
  • प्ररूप-8 (संशोधन हेतु): 2,231
  • कुल प्राप्ति: 17,134 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

​इसके अतिरिक्त, नामावली प्रकाशन के पूर्व भी कुल 7,380 आवेदन प्राप्त हुए थे।

निस्तारण की स्थिति:

प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य भी साथ-साथ किया जा रहा है:

  • ​अब तक कुल 2,789 प्ररूपों का निस्तारण किया जा चुका है।
  • ​इसमें प्ररूप-6 के 1,154 और प्ररूप-8 के 1,610 आवेदनों का निस्तारण शामिल है।

महत्वपूर्ण निर्देश:

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना निर्धारित प्ररूपों या घोषणा पत्र के जमा किए गए दावों को सामान्य शिकायतों के रूप में माना जाएगा। अंतिम निर्वाचक नामावली में नाम केवल तभी जोड़े जाएंगे जब निर्धारित घोषणा पत्र और सुसंगत अभिलेख प्राप्त होंगे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले