ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: बिहार से बरामद हुईं दो अपहृत बालिकाएं

वर्षों से लापता बालिकाओं को पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद खोज निकाला, परिजनों में खुशी की लहर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 2, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा बच्चों की खोजबीन अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एएचटी (AHT) और एसजेपीयू (SJPU) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिहार के अलग-अलग जिलों से दो अपहृत बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान वापस ला दी है।

अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद भी जारी रही तलाश

पहला मामला वर्ष 2020 का है। थाना रॉबर्ट्सगंज में 5 अक्टूबर 2020 को एक 16 वर्षीय बालिका के अपहरण (मु0अ0सं0 664/2020) का मामला दर्ज हुआ था। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर 27 अक्टूबर 2021 को न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट (Final Report) प्रेषित कर दी गई थी। इसके बावजूद, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम लगातार सक्रिय रही। सुकृत चौकी प्रभारी और एएचटी टीम ने परिजनों से संपर्क बनाए रखा और कड़ी मेहनत के बाद 28 जनवरी 2026 को अपहृता को बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से सकुशल बरामद कर लिया।

नवादा से बरामद हुई दूसरी किशोरी

दूसरा मामला अगस्त 2025 का है, जिसमें थाना रॉबर्ट्सगंज में धारा 137(2) बीएनएस के तहत एक 17 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी दर्ज थी। कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह और पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और परिजनों के समन्वय से जाल बिछाया। कड़ी मशक्कत के बाद 31 जनवरी 2026 को इस बालिका को बिहार के नवादा जिले के गोदापुर से बरामद किया गया।

पुलिस टीम की हो रही प्रशंसा

दोनों बालिकाओं की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस बल की इस संवेदनशीलता और कार्यकुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक जितने भी बच्चे लापता हैं, उनकी तलाश के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:

इस सफलता में निरीक्षक माधव सिंह (प्रभारी AHT), उ0नि0 अमित कुमार सिंह, उ0नि0 रविकान्त मिश्रा, हे0का0 धनंजय यादव, का0 पंकज कुमार, का0 अनुराग शुक्ला (SJPU), म0आ0 शालिनी वैश्य और साक्षी त्रिपाठी की मुख्य भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले