ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

​टोल कर्मियों की गुंडागर्दी पर कठोर कार्रवाई करे जिला प्रशासन: राकेश शरण मिश्र

महिला अधिवक्ता से मारपीट पर आक्रोश, लोढ़ी टोल प्लाजा का टेंडर निरस्त करने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 2, 2026

सोनभद्र (अमान खान)। लोढ़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा एक महिला अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को पत्र लिखकर दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ताओं में भारी उबाल

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी और उपकास के प्रांतीय महामंत्री राकेश शरण मिश्र ने इस घटना को टोल कर्मियों की ‘खुली गुंडागर्दी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि केवल सोनभद्र ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अधिकांश टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है।

टेंडर निरस्त करने और आंदोलन की चेतावनी

श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लोढ़ी टोल प्लाजा का टेंडर तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “यदि दोषी टोल कर्मियों के विरुद्ध जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो सोनभद्र समेत पूरे प्रदेश के अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में होने वाली किसी भी अव्यवस्था की समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।”

न्याय की अपील

महासंघ के अध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से अपील की है कि कानून के रक्षकों (अधिवक्ताओं) के साथ इस तरह का हिंसक व्यवहार बर्दाश्त के बाहर है। इस घटना से जिले के वकीलों में भारी रोष व्याप्त है और वे जल्द से जल्द इंसाफ की उम्मीद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले