दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु, भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

​उरमौरा के गायत्री भवन में सजेगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, 8 फरवरी को होगा विशाल भंडारा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 2, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में रविवार को भक्ति और उल्लास के बीच भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर थिरकते श्रद्धालुओं के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर निकली इस यात्रा के पश्चात मंडप में विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के भी पुख्ता इंतजाम रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना

कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं आयोजक एडवोकेट पवन मिश्र ने बताया कि आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा और मंडप पूजन संपन्न हुआ। आचार्य विनय शुक्ल एवं महेश शुक्ल के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन, जप और कलश स्थापना की प्रक्रिया पूरी की गई।

2 फरवरी से शुरू होगी कथा की अमृत वर्षा

कथा के क्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रख्यात कथा व्यास मनीष शरण जी महाराज द्वारा 2 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ‘भागवत महात्म्य’ की कथा सुनाई जाएगी। इसके बाद आगामी दिनों में क्रमशः हिरण्यकश्यप वध, परीक्षित श्राप, सती व ध्रुव चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग और रुक्मिणी विवाह जैसे प्रसंगों का वर्णन होगा। आगामी 8 फरवरी को हवन और पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

कलश यात्रा में पंडित बद्री प्रसाद मिश्र, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री योगेश द्विवेदी, विनोद शुक्ल, राजीव गौतम, आनंद ओझा, पंकज मिश्र, अंशु शुक्ल, राधेश्याम मिश्र, कृष्ण कुमार सिंह, राधाकांत, उमेश मिश्रा, सत्यारमण समेत भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले