ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

गोंगपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को किया याद

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से होगा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान: एडवोकेट संतोष कुमार गौतम

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, February 2, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा रविवार को तेलगुड़वा स्थित जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार गौतम ने संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

एकजुटता और संघर्ष का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट संतोष कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को संगठित होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी के लिए एकजुटता अनिवार्य है। एससी/एसटी समाज पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने दोटूक कहा कि अब गोंगपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान धरना-प्रदर्शन और संघर्ष के माध्यम से ही किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने की अपील की।

विजयगढ़ दुर्ग पर जुटेगा आदिवासियों का रेला

अध्यक्षता कर रहे गोंगपा जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 25 से 27 फरवरी 2026 तक विजयगढ़ दुर्ग पर तीन दिवसीय ‘विराट आदिवासी मेले’ का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के दौरान गरीब आदिवासी कन्याओं का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया ताकि आयोजन भव्य और सकुशल संपन्न हो सके।

पंचायत चुनाव पर बनी रणनीति

आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर भी पार्टी ने कमर कस ली है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा का प्रचार करें। बैठक के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी स्थानीय समस्याओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संगठन सचिव हीरालाल मरपच्ची ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप से चन्द्रशेखर साहनी, ज्ञानी सिंह पोया, अयोध्या प्रसाद टेकाम, हीरालाल मरकाम, चंद्रदेव चेरो, अर्जुन चेरो, शरद कमरो, रामचंद्र टेकाम सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले