मुसाफिरखाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को दबोचा - प्रधान व सचिव की जोड़ी ने नवदिया ओरीलाल ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गंगा बहाई - दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियानमुसाफिरखाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को दबोचा - प्रधान व सचिव की जोड़ी ने नवदिया ओरीलाल ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गंगा बहाई - दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान

​सोनभद्र: जिलाधिकारी ने केकराही बूथ का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

विशेष अभियान: 31 जनवरी को फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अंतिम अपील

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 30, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही (करमा) स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों की प्रगति जांची और बीएलओ व सुपरवाइजरों को फार्म-6 भरने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ बूथों पर फार्म-6 के साथ आवश्यक ‘घोषणा पत्र अनुलग्नक-4’ नहीं लिया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि फार्म-6 के साथ अनुलग्नक-4, घोषणा-पत्र और मतदाता के पूर्ण पते वाले दस्तावेज, फोटो व मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, कल मतदान केंद्रों पर बीएलओ रहेंगे मौजूद

​जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समीक्षा के दौरान फॉर्म-7 और 8 की स्थिति का भी जायजा लिया।

​जनपदवासियों से अपील करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 31 जनवरी, 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत बीएलओ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे कल ही फार्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा लें। लक्ष्य यह है कि जनपद का कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले