जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

“पुलिस आपके द्वार” अभियान हुआ प्रारंभ, ग्राम राजेपुर में चौपाल के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

संवाददाता शिवम् शुक्ला उन्नाव ।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में “पुलिस आपके द्वार” अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत थाना कोतवाली सदर के ग्राम राजेपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्राधिकारी नगर (IPS) दीपक यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर,

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

संवाददाता शिवम् शुक्ला

उन्नाव ।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में “पुलिस आपके द्वार” अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत थाना कोतवाली सदर के ग्राम राजेपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्राधिकारी नगर (IPS) दीपक यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर, चौकी प्रभारी और बीट प्रभारी मौजूद रहे। इसके साथ ही डिजिटल वालंटियर, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य और ग्रामवासी भी उपस्थित थे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सशक्तिकरण, अफवाहों की रोकथाम और अपराध नियंत्रण के बारे में जागरूक करना है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि “पुलिस आपके द्वार” पहल से ग्रामीणों को पुलिस सेवाओं की जानकारी मिलेगी।

इससे ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित होंगे। साथ ही अफवाहों की रोकथाम और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले