17 अप्रैल से खुलेगा सिटीयस ट्रांसनेट का इन्वेस्टमेंट ऑफर - भीमराव अंबेडकर को याद कर उनके जीवन पर डाला प्रकाशपब्लिक इंटर कॉलेज में उत्साह से मनाई गई जयंती - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया - नरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे17 अप्रैल से खुलेगा सिटीयस ट्रांसनेट का इन्वेस्टमेंट ऑफर - भीमराव अंबेडकर को याद कर उनके जीवन पर डाला प्रकाशपब्लिक इंटर कॉलेज में उत्साह से मनाई गई जयंती - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया - नरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे

बारह लाख अस्सी हजार हार्डवेयर की दुकान में चोरी

सीसीटीवी में दिखा चोर ने अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान में किया प्रवेश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 3, 2025

Twelve lakh eighty thousand rupees stolen from a hardware store

गाजियाबाद । गाजियाबाद के अंबेडकर रोड स्थित शांति इन्टरप्राइजेज, 341 में पिछले दो दिनों की बिक्री के लगभग 12 लाख 80 हजार रुपये चोरी हो गए। दुकान के मालिक तरुण शर्मा ने बताया कि घटना 2/3 नवम्बर की रात लगभग 12:48 बजे हुई। चोर ने अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान में प्रवेश किया और नगद एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है, जो चोरी के समय की पूरी स्थिति दर्शाती है।

चोरी की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल, संगठन के पदाधिकारी और साथी व्यापारी मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा की। व्यापारियों ने घटना को लेकर सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की और अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।पीड़ित तरुण शर्मा ने पुलिस प्रभारी थाना साहनी गेट को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने चोर को जल्द पकड़ने और उनके नुकसान की भरपाई करने की अपील की। शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान विभिन्न कंपनियों जैसे बारमोरा, रोका, जैक्कार आदि का डिस्ट्रीब्यूटरी भी है, और चोरी से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।

व्यापारियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जाए और जिम्मेदारों को कड़ी सजा दी जाए। इस घटना ने इलाके के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तरुण शर्मा और उनके सहयोगी व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले