मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

समाज में बदलाव की लहर लाने वाले वाहक होंगे सम्मानित

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के 21 गोल्डन अचीवर्स होंगे सम्मानित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 22, 2025

Those who bring a wave of change in society will be honored.

आयुष गुप्ता संवाददाता कानपुर : हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जहाँ समाज में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत सरकारें, नीतियाँ या संसाधन नहीं, बल्कि लोग बन रहे हैं। ऐसे लोग, जो समाजसेवा की रोशनी दूसरों तक पहुँचाते हैं। ऐसे क्षण, जब कोई व्यक्ति अपने व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर समाज, शिक्षा, भूख, सम्मान, अवसर और परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाता है, वहीं से भविष्य की नई सुबह जन्म लेती है।

इसी सोच के साथ सतत विकास के प्रमुख लक्ष्यों को हासिल करने हेतु कार्यरत संस्था ‘2030_का_भारत’ नए साल में एक अनोखा और प्रेरणादायक समारोह आयोजित करने जा रही है, जहाँ उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके नेक कार्यों ने समाज में बदलाव की बयार पैदा की है। यह सम्मान महज़ व्यक्तियों का नहीं होगा, बल्कि उन मूल्यों, विचारों और प्रयासों का होगा, जो आने वाले कल के भारत को आकार दे रहे हैं।

‘गोल्डन अचीवर अवॉर्ड्स- 2026’ के नाम से आयोजित इस पहल के अंतर्गत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में कुल 21 सम्मान प्रदान किए जाएँगे, जो तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित हैं- बंदियों के जीवन में सुधार लाने वाले जेलर्स, पेशे से प्रोफेशनल न होते हुए भी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने वाले टीचर्स और भोजन व्यर्थ न करने हेतु अभियान चलाने वाले व्यक्ति।`

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले