रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

पत्नी ने पेट्रोल डालकर अपने पति को जलाया

ग्रामीणों ने आग बुझाकर व्यक्ति को गम्भीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

अभिषेक शुक्ला डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र डुमरियागंज के कुड़ी गांव में बुधवार देर रात एक व्यक्ति को आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी पत्नी ही ने उसे जलाया था। गम्भीर रूप से झुलसे व्यक्ति को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुड़ी गांव निवासी सवारे नामक व्यक्ति बुधवार देर रात आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आग की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल सवारे ने बयान दिया कि उसकी पत्नी ने ही उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पत्नी ने यह कदम अपने एक कथित प्रेमी के कहने पर उठाया। पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने बताया कि मामला गम्भीर है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस सम्बन्ध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि घायल की हालत बेहद नाजुक है और उसके शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद से आरोपी पत्नी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले