गोपाल गुप्ता क्राइम ब्यूरो
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में यातायात माह–नवम्बर 2025 का समापन आज रिज़र्व पुलिस लाइन में एक शानदार और गरिमामयी सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शाहजहांपुर और पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर खुद मंच पर उतरकर उन लोगों को सम्मानित करते दिखे, जिन्होंने सड़क सुरक्षा को मिशन बनाकर शानदार योगदान रहा।
थाना प्रभारियों ने भी मचाया जलवा
कोतवाली, सदर बाजार, रामचन्द्र मिशन, पुंवाया, सिंधौली और गढ़िया रंगीन इन थानों के प्रभारी सम्मान के मुख्य केंद्र रहे।
समाजसेवी संस्थाओं की शानदार भागीदारी
सहयोग संस्था, वर्क संस्था, मानवता वेलफेयर, व्यापार मंडल, पत्रकार बंधु, शिक्षक और वालंटियर्स को भी मिला विशेष सम्मान।
सबने मिलकर सड़क सुरक्षा की अलख जगाई। कार्यक्रम में सम्मान, उत्साह और जागरूकता का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा पुलिस लाइन तालियों से गूंज उठा।







