सहारनपुर। अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एवं रिटायरीज़ एसोसिएशन की तृतीय त्रैवार्षिक आल इण्डिया जनरल काउंसिल मीटिंग दिनांक 8 एंव 9 नवम्बर को पाईनवुड स्कूल दिल्ली रोड चुन्हैटी पर आयोजित की जाएगी। जिसमें
पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स की समस्याओ पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
घंटाघर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष राजीव जैन, सचिव उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एवं रिटायरीज़ एसोसिएशन का तृतीय त्रैवार्षिक आल इण्डिया जनरल काउंसिल मीटिंग 8 एवं 9 नवम्बर को पाइनवुड स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संघ का पहला सम्मेलन जयपुर दूसरा पटना और अब तीसरा सम्मेलन सहारनपुर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन संघ का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला मंच है। जहाँ संगठन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य पैदल यात्रा से होगी जो कि मंडल कार्यालय पंजाब नैशनल बैंक शिवाजी नगर से प्रारम्भ होकर कमिश्नर आफिस से पहले तक जायेगा ।
इसके पश्चात उद्घाटन सत्र ओपन सेशन का आयोजन शाम चार बजे पाइनवुड स्कूल के ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन एस. जी. मिश्रा राष्ट्रीय समन्वय समिति पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव जे. सी. एम एवं अखिल भारतीय रेल कर्मचारी महासंघ के महामंत्री द्वारा किया जायेगा । मुख्य अतिथि डी सुरेन्द्रन कार्यकारी निदेशक पंजाब नेशनल बैंक प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली होंगे ।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अन्य अतिथियों में के. एस. राणा जोनल मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक मेरठ, ललित भाटिया सर्किल हेड. पंजाब नेशनल बैंक, सहारनपुर रविन्द्र गुप्ता महामंत्री एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन दिल्ली सर्किल, आर के शर्मा महामंत्री अखिल भारतीय पीएनबी स्टाफ फेडरेशन, संघ के महामंत्री अध्यक्ष चेयरमैन एवं एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।




