पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैदपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

नरौरा बांध से 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा उफान पर, पांचाल घाट की सीढ़ियां जलमग्न, तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से प्रशासन ने राहत एवं बचाव की तैयारियां तेज कीं।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 2, 2026

फर्रुखाबाद:

पहाड़ों पर हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और ऊपरी बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर 136.85 मीटर दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से लगातार जारी इस वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में चिंता का माहौल है।


पांचाल घाट पर डूबी सीढ़ियां
पांचाल घाट पर गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर निर्धारित है, जिसे पार कर जलस्तर ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण पांचाल घाट पर पक्के घाट की चार सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं, और अब केवल दो सीढ़ियां ही पानी से बाहर दिखाई दे रही हैं।
कई गांवों में घुसा पानी
नारौरा बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमृतपुर और सदर तहसील क्षेत्रों के गंगा किनारे स्थित कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नरौरा बांध से छोड़ा गया भारी पानी
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नरौरा बांध से 1,72,721 क्यूसेक पानी गंगा नदी में छोड़ा गया है, जिसके चलते आने वाले घंटों में जलस्तर के और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों के लिए अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले