फर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक व सघन जागरूकता अभियान - नवाबगंज में बेकाबू ट्रक का कहर, फुटपाथ की दुकान में घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल - सनातन हिन्दू धर्म में अंतिम यात्रा के महत्व को भूलती आधुनिक पीढ़ी - कप्तान के निर्देशन में एसआई देवेंद्र सिंह का एक्शन, महिलाओं को दिया सुरक्षा संदेश - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला,युवक गंभीर घायलफर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक व सघन जागरूकता अभियान - नवाबगंज में बेकाबू ट्रक का कहर, फुटपाथ की दुकान में घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल - सनातन हिन्दू धर्म में अंतिम यात्रा के महत्व को भूलती आधुनिक पीढ़ी - कप्तान के निर्देशन में एसआई देवेंद्र सिंह का एक्शन, महिलाओं को दिया सुरक्षा संदेश - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला,युवक गंभीर घायल

अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में ध्वज स्थापना का L E D स्क्रीन पर किया गया सीधा प्रसारण

पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने देशवासियों को बधाई देते हुए रामराज की परिकल्पना को साकार करने का मोदी जी के संकल्प को देशवासियों के लिए गर्व का विषय बताया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, November 25, 2025

The flag hoisting ceremony at the Shri Ram Temple in Ayodhya Dham was telecast live on LED screen.

रविंदर खुराना
सहारनपुर।
अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में ध्वज स्थापना कार्यक्रम का आज कोर्ट रोड पर स्थित नारायणपुरी मंदिर द्वार पर बड़ी L E D स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के साथ ही भव्यता के साथ श्री राम मंदिर के शिखर पर ध्वज स्थापना के साथ ही आज मंदिर का निर्माण कार्य अपनी पूर्णता तक पहुंचा ।

इस अवसर पर महापौर डॉ.अजय सिंह ने कहा कि भगवान राम इस देश के कण कण में और जनमानस के मन में विराजमान है उनके बिना राष्ट्र के सुशासन की कल्पना व्यर्थ है । पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने देशवासियों को बधाई देते हुए रामराज की परिकल्पना को साकार करने का मोदी जी के संकल्प को देशवासियों के लिए गर्व का विषय बताया। महर्षि विश्वामित्र विद्यापीठ शाकुंबरी परिक्षेत्र के अधिष्ठाता संजय प्रपन्नाचार्य ने अपने संबोधन में इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राकेश वीर , भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय वसिष्ठ, भाजपा महिला मोर्चा से श्रीमती वर्षा चोपड़ा, विश्व हिंदू परिषद से रवि टंडन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे । अयोध्या में ध्वज स्थापना के संपूर्ण होने के साथ ही आरती का आयोजन किया गया और तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम स्थल पर सायंकाल 1100 दीपक जलाने की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कोर्ट रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन कालड़ा द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का भगवा पटका पहनाकर स्वागत कराया गया । कार्यक्रम संयोजक आलोक वत्स द्वारा यशवी ऑनलाइन फ्लावर के सौजन्य से फूल डेकोरेशन सहित सारी व्यवस्था कराई गई । कार्यक्रम के आयोजक शशिकांत त्यागी, गौरव कपिल, रविंद्र कालरा, राजेश अरोड़ा, रोहित शाह, संजय कालरा,आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले