सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलनसोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन

शीतलहर और ठंड को लेकर जिलाधिकारी सजग, देर रात निकले निरीक्षण पर, रैन बसेरों में देखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों को दिए निर्देश, खुले में न सोने पाए कोई भी व्यक्ति. निराश्रितों को शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही - डीएम. निराश्रितों को किए कंबल वितरित, देखी अलाव की व्यवस्था

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, December 18, 2025

The District Magistrate, alert to the cold wave and the chill, went on a late-night inspection and inspected arrangements at night shelters.

सहारनपुर । शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने देर रात रैन बसेरों को निरीक्षण कर वहां पर ठहरे हुए व्यक्तियों से वार्ता कर रैन बसेरों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने ठंड और शीतलहर के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता न मिले।

निराश्रितों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए, जहां हीटर, अलाव और कंबल की समुचित व्यवस्था हो। उन्होने सख्त निर्देश दिए कि निराश्रितों को ठण्ड से बचाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश दिए कि रैन बसेरों में ठहरने वालों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।

निरीक्षण के दौरान उन्होने रैन बसेरे में रह रहे व्यक्तियों का रिकॉर्ड रजिस्टर चैक किए एवं अलाव की व्यवस्था भी देखी। उन्होने निराश्रितों एवं गरीबों को कंबल वितरण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, अपर नगर आयुक्त, तहसीलदार सदर जसमेन्दर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले