हर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहरामहर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम

सभासद ने फीता काटकर किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

सड़क निर्माण शुरू होने से अब बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 7, 2026

The councilor inaugurated the road construction by cutting the ribbon.

कैराना: वार्ड नंबर 20 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए वार्ड 20 के सभासद राशिद अली गुड्डू ने फीता काटकर सड़क निर्माण की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर स्थानीय लोग मौजूद रहे और सड़क निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पहले बहुत खराब स्थिति में थी और आने-जाने में लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

सड़क निर्माण शुरू होने से अब बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही वार्डवासियों के रोजमर्रा के काम आसान होंगे। वार्डवासियों ने कहा कि सभासद राशिद अली गुड्डू ने हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया है और हर काम में जनता की सुविधा को प्राथमिकता दी है। इस मौके पर सभासद ने कहा, “वार्डवासियों को रोजमर्रा की सुविधाओं में कोई दिक्कत न हो, यही हमारी प्राथमिकता है।

सभी विकास कार्य जनता की सुविधा के अनुसार किए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य करना है।” कार्य शुरू होने के बाद शाम 5 बजे तक सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। सड़क बन जाने से लोगों के आवागमन में अब पूरी सुविधा मिल गई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले