लखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तारलखनऊ के दयानिधान पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल - पुरुलिया जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा पर विद्यालयों में साइबर सुरक्षा व सामाजिक जागरूकता अभियान - मूसलाधार बारिश का असर: डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में घोषित किया अवकाश - एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली - सिम्भावली पुलिस नें, अवैध चाकू सहित युवक क़ो क़िया गिरफ्तार

61 हजार लाईटों का अपने संसाधनों से निगम कर रहा रख रखाव

निगम ने हाईमास्ट के 250 फोकस और 500 लाइटे बदली, ईईएसएल से से अनुबंध समाप्त होने के बाद हर रोज सवा सौ शिकायतों का निस्तारण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, December 11, 2025

The corporation is maintaining 61,000 lights with its own resources.

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में नगर निगम शहर में स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था सुधारने में लगा है। हर रोज सवा सौ से अधिक लाइट सम्बंधी शिकायतों का निपटारा तेजी से किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार खराब हुई लाईटों के स्थान पर नयी लाइटें भी लगायी जा रही हैं और फोकस भी बदले जा रहे हैं।

अधिशासी अभियंता एवं पथ प्रकाश प्रभारी वी बी सिंह ने उक्त जातनकारी देते हुए बताया कि करीब दो माह पूर्व ईईएसएल कंपनी से अनुबंध समाप्त होने के बाद 61 हजार से अधिक लाईटों का रखरखाव नगरायुक्त शिपू गिरि के दिशा निर्देशन में नगर निगम द्वारा अपने संसाधनों से स्वयं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईईएसएल कंपनी द्वारा स्ट्रीट लाईट का रखरखाव ठीक से न करने, खराब प्रकाश बिंदुओं को न बदलने, शिकायतों का निस्तारण समय से न करने आदि के कारण ईईएसएल कंपनी का अनुबंध नगर निगम द्वारा करीब दो माह पूर्व समाप्त कर दिया गया था।

कंपनी के माध्यम से शहर में 54165 लाईट लगवायी गयी थी। उन सब लाईटो तथा उनके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा लगवायी गयी करीब सात हजार लाईटों के अनुरक्षण का कार्य अब निगम द्वारा अपने संसाधनों से किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस डेढ़ माह के अंतराल में 500 लाइटे बदल कर नयी लाईटें लगायी गयी है तथा हाईमास्ट के करीब 250 फोकस बदले गए हैं।

हर रोज लाईट सम्बंधी आने वाली करीब सवा सौ से डेढ़ सौ शिकायतों का भी तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक विशेष बात यह है कि इस कार्य में औसत व्यय पहले से कम आ रहा है। उन्होंने बताया कि आईटीआई से प्रशिक्षुओं को हायर किया गया है। प्रत्येक मिस्त्री के साथ एक-दो प्रशिक्षुओं को लगाया गया है। उन्हें कार्य भी सिखाया जा रहा है और वह कार्य सम्पादन में विभाग की मदद भी कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले