सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

निगम करा रहा शहर में लगातार विकास कार्य: महापौर

महापौर ने किया वार्ड 16 में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, October 11, 2025

The corporation is continuously carrying out development work in the city: Mayor

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड संख्या 16 में नगर निगम निधि से बनने वाली सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 13 लाख रुपये व्यय आयेगा। महापौर डॉ. अजय कुमार ने नवीन नगर में गंेती चलाकर एवं नारियल फोड़कर सीसी सडक व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इस सड़क व नाली निर्माण से क्षेत्र के लोगों की अनेक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा बजट में सड़कों एवं नालियों आदि के निर्माण के लिए उचित धन की व्यवस्था करने के अलावा वार्डो के त्वरित विकास के लिए 30 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम शहर में लगातार विकास कार्य करा कर विकास को गति देने का काम कर रहा है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास और महानगरवासियों को पथ प्रकाश, सड़क, सफाई व शुद्ध पेयजल की सुविधाएं देने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है, उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए वार्ड 16 में इस सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य की शुरुआत की गयी है। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद सलेख चंद, पूर्व पार्षद मोतीराम, नरेश रावत व शाहिद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले