धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

सुहागरात की सेज से गायब हो गई दुल्हन तो दूल्हे के परिजनों मे मचा हड़कंप

दूल्हे के परिजनों को उसकी काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली, तो पुलिस को सूचना दी गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, December 4, 2025

जिला क्राइम रिपोर्टर अमरकांत शर्मा

नहटौर। सुहाग रात की सेज छोड़ दुल्हन ससुराल से निकल गई तो दूल्हे के परिजनों मे हड़कंप मच गया। दूल्हे के परिजनों को उसकी काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को रखने से साफ इंकार कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी रविवार को जनपद के ही एक गांव से हुई थी।

सोमवार को विवाह के बाद देव पूजन सहित सभी परंपराएं संपन्न हुई। सोमवार की रात को सुहागरात पर दुल्हन अपने दूल्हे को अकेला छोड़कर चली गई। जिससे दूल्हे के परिवार में हड़कंप मच गया। दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन की तलाश में निकले लेकिन दुल्हन का कहीं पता न चलने पर दूल्हे के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहा पर पहुंची और दोनों ने मिलकर दुल्हन को तलाशना शुरू किया।

काफी देर तलाश के बाद दुल्हन रात करीब डेढ़ बजे गांव के पास ही मिल गई। मंगलवार को दिनभर थाने में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। फिलहाल दुल्हन को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी भी ,पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि आगे किसी प्रकार का विवाद होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि दुल्हन ने आखिर ऐसा क्यों किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले