साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा - भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरोध में विश्व दलित परिषद ने दिया धरना - मुंबई में कुश्ती के स्वर्णिम दौर की वापसी - नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को 'बस्तर पंडुम' त्योहार के विशेष आयोजन पर बधाई दी - ​मानवाधिकार की आड़ में 'गुंडागर्दी': समग्र मानव अधिकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष फारुख शाह पर FIR, ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकीसाइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा - भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरोध में विश्व दलित परिषद ने दिया धरना - मुंबई में कुश्ती के स्वर्णिम दौर की वापसी - नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को 'बस्तर पंडुम' त्योहार के विशेष आयोजन पर बधाई दी - ​मानवाधिकार की आड़ में 'गुंडागर्दी': समग्र मानव अधिकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष फारुख शाह पर FIR, ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी

गंगा तट पे उमड़ी आस्था— दीपों की रौशनी और छठ गीतों से गूंजा कानपुर

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतज़ाम किए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

The administration has made elaborate arrangements for safety and cleanliness.

संवाददाता: हरिओम द्विवेदी

कानपुर।शहर में छठ का महापर्व सोमवार को भव्य रूप में मनाया गया। गंगा और नहर घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं ने साड़ी और माथे पर सिंदूर की लंबी रेखा सजाकर छठ माता की पूजा की। घाटों पर छठ गीतों की गूंज और दीपों की रौशनी से पूरा वातावरण मंगलमय हो उठा।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। नगर निगम ने घाटों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। श्रद्धालु अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

शहर के गंगा घाटों और नहर के किनारे आस्था का सैलाब नजर आया पनकी नहर,सीटीआई नहर, गंगा बैराज अटल घाट,सरसैया घाट,परमट घाट, बिठूर घाट शहर के तमाम छोटे बड़े गंगा तट व नहर पर जूही बारादेवी निवासी राधिका देवी ने बताया कि “छठ पूजा हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाती है। हम सूर्य देव और छठ माता की आराधना करते हैं ताकि परिवार और समाज की खुशहाली बनी रहे।”

इस अवसर पर राधिका देवी के साथ सोनी,सरोज,प्रियंका, निशा, प्रीति, रश्मि, मनीष, पंकज, आयुषी, काजल, लक्ष्मी त्रिपाठी, वैशाली, नीरज और रजनीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले