संवादाता / भरत अग्रवाल
सहारनपुर । 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले विशाल महासम्मेलन एवं शोभायात्रा के उपलक्ष्य में आज नगर नानौता में श्री रामलीला चौंक स्थित जनपद सहारनपुर के भूतपूर्व भाजपा ज़िला महामंत्री स्व• श्री राणा रणजीत सिंह के निवास स्थान सामाजिक कार्यक्रम पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद शामली से पधारे रजनीश नामदेव जी एवं उनके दल के द्वारा कार्यक्रम की विधिवत सूचना दी गई एवं विशाल जनसंख्या में महासम्मेलन में एकत्र होने का आह्वान किया।
महासम्मेलन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। श्री नामदेव समिति ने साथ मिलकर इस महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनपद शामली से आए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया एवं महासम्मेलन में विशाल जनसमुदाय के रूप में एकत्र होने का आश्वासन दिया। इस महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए नगर नगर जाकर सजातीय बन्धुओं को एकत्र होने के लिए प्रेरित करने का कार्य प्रारंभ हुआ, जिसका आरंभ नगर नानौता से हुआ।
बैठक में श्री नामदेव समिति के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार गौत्रे जी नेतृत्व में समिति के संरक्षक श्री वीरेंद्र नामदेव, प्रमुख सचिव गौरव नामदेव, अंकित नामदेव, सुनील नामदेव, सुशील नामदेव, दीपक नामदेव, अमित नामदेव, संजीव नामदेव, कृष्णा नामदेव एवं अर्जुन नामदेव उपस्थित रहे।




