स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नीलगाय से टकराकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो,डेढ़ साल के मासूम समेत कई घायल

मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकराकर पलटा, डेढ़ वर्षीय मासूम समेत कई घायल; स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 5, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कम्पिल स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो अचानक सड़क पर आए नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में टेम्पो चालक समेत कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वान खान निवासी सचिन कुमार अपने टेम्पो से तकीपुर नगला दाड़ी गांव के कई श्रद्धालुओं को लेकर कम्पिल के एक प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन के लिए निकल थे। टेम्पो में मीरा देवी पत्नी जितेंद्र, उनकी 8 वर्षीय पुत्री अनाया, 3 वर्षीय पुत्र अभि, खुशबू पत्नी शीलू, डेढ़ वर्षीय पुत्र अर्जुन, रिया पुत्री मुकुल सिंह, तथा दो बहनें सुंदरी व गुंजन पुत्रियां नंदलाल सवार थीं।
अचानक सामने आई नीलगाय, टल नहीं सका हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब टेम्पो थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत गांव करनपुर और बांसमई के बीच से गुजर रहा था, तभी अचानक खेतों से निकलकर एक तेज रफ्तार नीलगाय सीधे सड़क पर आ गई और चलती टेम्पो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक टेम्पो पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया।
मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे के बाद टेम्पो के नीचे दबने और गिरने से उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद साहसी स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए टेम्पो को सीधा किया और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन कर घटना की सूचना दी। वहीं, कुछ घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों की मदद से तुरंत नवाबगंज नगर के एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मासूम बच्चे की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
इस सड़क दुर्घटना में टेम्पो चालक सचिन कुमार सहित मीरा देवी, अनाया, अभि, खुशबू, अर्जुन, रिया व टेम्पो चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक खुशबू के डेढ़ वर्षीय बेटे अर्जुन को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद के किसी उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले