बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

ई रिक्शा चालक सभी प्रपत्रों को पूर्ण करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं–अलका शुक्ला एआरटीओ

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर रिपोर्ट -विंध्याचल सिंह (पंकज) सुल्तानपुर | जनपद के पयागीपुर और अमहट चौराहा, पर समस्त ई रिक्शा चालकों को जानकारी दी गई कि वे सभी 31 जुलाई तक अपने वाहनों पर अपना नाम,मोबाइल नम्बर, ड्राइविंग लाइसेंस नम्बर और आधार नम्बर अवश्य लिखवा लें और

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 25, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

रिपोर्ट -विंध्याचल सिंह (पंकज)

सुल्तानपुर | जनपद के पयागीपुर और अमहट चौराहा, पर समस्त ई रिक्शा चालकों को जानकारी दी गई कि वे सभी 31 जुलाई तक अपने वाहनों पर अपना नाम,मोबाइल नम्बर, ड्राइविंग लाइसेंस नम्बर और आधार नम्बर अवश्य लिखवा लें और सभी प्रपत्रों को पूर्ण करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। इन स्थानों पर लगने वाले जाम के संदर्भ में भी परिवहन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।यह कार्यवाही परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्यवाही द्वारा किया गया। एआरटीओ अलका शुक्ला ने बताया कि ई रिक्शा द्वारा अक्सर जाम लगने की सूचना प्राप्त होती है। ई रिक्शा चालकों का विवरण रिक्शे पर लिखे रहने पर कोई भी दुर्घटना होती है तो इससे उनके संबंध में आसानी से जानकारी प्राप्त हो सकेगी। आम जन मानस भी उनके विवरण को जान सकेगा। वैसे भी राहगीर जिस वाहन पर यात्रा कर रहा है उसे इस तरह के अंकन से संबंधित वाहन और चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। पीटीओ शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि तय समयानुसार सभी ई रिक्शा चालक अपने वाहन पर अपना विवरण अवश्य लिखवा लें,अगर निर्देशों के प्रति लापरवाही की जाएगी तो इसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व वाहन स्वामी का होगा। इस अवसर पर यात्री/मालकर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी, यातायात निरीक्षक राम निरंजन यादव टीम सहित उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले