यूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटनयूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन

अधेड़ व्यक्ति की मौत के मामले में पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर रिपोर्ट अभिषेक सिंह सुल्तानपुर दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी मृतक के पुत्र की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा चुका हैमिली जानकारी के अनुसार दोस्तपुर थाना अंतर्गत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 23, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

रिपोर्ट अभिषेक सिंह

सुल्तानपुर दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी मृतक के पुत्र की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा चुका हैमिली जानकारी के अनुसार दोस्तपुर थाना अंतर्गत अलहदादपुर गांव में बीते 20 जुलाई 2025 की शाम की है। कुछ दिन पहले रामभवन निषाद (50)और गांव के ही अमित गौतम के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है इसी रंजिश के चलते अमित ने रामभवन को फोन करके बुलाया। जब रामभवन वहां पहुंचे तो अमित अपने पिता राधेश्याम के साथ गाली-गलौज की। राधेश्याम के उकसाने पर अमित ने लोहे की रॉड से रामभवन पर हमला कर दिया। सचिन के मौके पर पहुंचने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। घायल रामभवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने राम भवन को अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई मृतक के बेटे सचिन निषाद की तहरीर पर अमित तथा उसके पिता राधेश्याम के ऊपर थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है पुलिस घटना की जांच में जुट गई है दोस्तपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है वहीं दूसरी तरफ मृतक अधेड़ व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया |

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले