गांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलनगांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलन

पौधारोपण कर बचाएं पर्यावरण, बढ़ाएं जीवन : प्रवीण अग्रवाल

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव सुल्तानपुर जनपद के नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा नगर क्षेत्र के समस्त वार्डों के चिन्हित स्थल, मुख्य मार्ग सहित खाली प्लाट एवं उचित स्थान पर पर्यावरण के संरक्षण एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजना के अन्तर्गत वृहद् वृक्षारोपण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 21, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव

सुल्तानपुर जनपद के नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा नगर क्षेत्र के समस्त वार्डों के चिन्हित स्थल, मुख्य मार्ग सहित खाली प्लाट एवं उचित स्थान पर पर्यावरण के संरक्षण एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजना के अन्तर्गत वृहद् वृक्षारोपण का कार्य किया गया इसी क्रम में आज 21 जुलाई 2025 को गभड़िया से अमहट तक मुख्य मार्ग के किनारे व डिवाइडर पर वृक्षारोपण का कार्य पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों, सभासदगण तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख/गणमान्य जन की उपस्थिति में किया गया, जिसमें नीम, मोलश्री, कदम, कंजी आदि पेड़ लगाये गये। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने ‘‘स्वच्छ सुन्दर हरित सुल्तानपुर‘‘ के संकल्प को दोहराते हुए ‘‘एक पेड़ माॅं के नाम‘‘ वृहद् वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अन्तर्गत ‘‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ‘‘ एवं ‘‘पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ‘‘ के नारे के साथ नीम के पेड़ का रोपण करते हुए समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वाहन किया व सामाजिक संगठनों को इस वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर भाग लेने व सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर सराहना की। इस अवसर पर संयुक्त सेवा समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह, सामाजिक संगठनों गायत्री परिवार, गोमती मित्र मण्डल, यूनिक फाउण्डेशन आदि से जुड़े हुए मदन सिंह, मुन्ना सोनी, अनिल सोनी, राकेश सिंह, अभिषेक सिंह आदि सामाजिक कार्यकर्ता व पालिका के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह आगामी अभियान 15 अगस्त 2025 तक चलाया जायेगा तथा उसकी समुचित देख-भाल की जायेगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले